फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को घेरा थाना

Tue, 17 Nov 2015 12:49 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के चार दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज बीटेक छात्र मयंक के परिजनों ने सोमवार को विजयनगर थाने का घेराव किया और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


‘पुलिस मुर्दाबाद’ और ‘आरोपियों को गिरफ्तार करो’ के नारे लगाते हुए आरोप लगाया कि पुलिस मयंक की गर्लफ्रेंड को उसके परिजनों से साठगांठ कर बचा रही है, इसीलिए उसे जेल नहीं भेज रही।

एसओ विजयनगर ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। जहांगीराबाद के लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे फिर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


मयंक के पिता ऊधम सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रविवार शाम तीन-चार लोग विजयनगर थाने में आरोपी युवती से मिलकर गए। मिलने वालों की एक फोटो भी उनके पास है।

दूसरे जिले में तैनात एक पुलिस अधिकारी आरोपियों की पैरवी कर रहे हैं। उन्हें ये सूचना मिली थी कि पुलिस ने युवती को छोड़ने के लिए आरोपियों से 10 लाख में सौदेबाजी की है।

वहीं, पुलिस अफसरों ने आरोपों को बेबुनियाद बताया। एसओ विजयनगर सुरेंद्र यादव ने बताया कि मयंक की गर्लफ्रेंड पुलिस हिरासत में है, उसके पिता और शूटरों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

मां-दादी गश खाकर गिरे
तीन घंटे थाने में बैठकर महिलाओं ने नारेबाजी की-दावा किया कि मयंक की गर्लफ्रेंड की मुखबिरी पर ही मयंक की हत्या की गई है। इस दौरान मयंक की मां और दादी गश खाकर भी गिरीं।

मयंक के परिजनों ने बताया कि युवती के आरोपी पिता की जानकारी उन्होंने जहांगीराबाद पुलिस को दी थी। मगर पुलिस ने मामले को विजयनगर का बता टाल दिया।

मां-दादी गश खाकर गिरे
तीन घंटे थाने में बैठकर महिलाओं ने नारेबाजी की-दावा किया कि मयंक की गर्लफ्रेंड की मुखबिरी पर ही मयंक की हत्या की गई है। इस दौरान मयंक की मां और दादी गश खाकर भी गिरीं।
विज्ञापन


मयंक के परिजनों ने बताया कि युवती के आरोपी पिता की जानकारी उन्होंने जहांगीराबाद पुलिस को दी थी। मगर पुलिस ने मामले को विजयनगर का बता टाल दिया।

ट्रेन में बैठ चुकी थी युवती
सीओ इंदर यादव ने बताया कि निजामुद्दीन में मयंक की गर्लफ्रेंड ट्रेन में बैठ गई थी, उसके साथ सहेली भी थी।

ट्रेन चलने वाली थी कि तभी गर्लफ्रेंड ने सहेली को उसका सामान लेकर जाने को कहा और खुद ट्रेन से उतरने के बाद रिजर्वेशन कैंसल कराकर मयंक से मिलने गाजियाबाद चली आई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें