फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: अलग-अलग मुठभेड़ में 3 बदमाशों को लगी गोली, साथी फरार

Mon, 17 Dec 2018 08:07 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में हुए दो अलग-अगल मुठभेड़ में 3 बदमाशों को गोली लगी जबकि उनके साथी भागने से कामयाब रहे। यह दोनों घटना नालेज पार्क थानाक्षेत्र और कासना थानाक्षेत्र में हुई। पुलिस भागे हुए बदमाशों की खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन


नालेज पार्क थानाक्षेत्र में पुलिस की कार लूटकर भाग रहे बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो बदमाशों को गोली लग गई। जबकि, दो अन्य फरार हो गए। पुलिस फरार अपराधियों की खोजबीन में लगी हुई है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के कार लूटकर भाग रहे बदमाशों की पुलिस से भिड़ंत हो गई। इस दौरान गोलीबारी में दो बदमाशों को गोली लगी जबकि दो अन्य भागने में कामयाब हो गए। बदमाशों की पहचान बागपत निवासी जतन और फिरोजाबाद निवासी राजेश के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों पर लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


जबकि, कासना थाना क्षेत्र में हुए मुठभेड़ में रवीन्द्र नाम के बदमाश के पैर में गोली लग गई। जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। रवीन्द्र के खिलाफ कई मुकदमा पंजीकृत होना बताया जा रहा है। आरोपी मेरठ के गंगानगर थाने का वांछित बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें