फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से नहीं मिला न्याय, तो अदालत से करेंगे अपील

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डीपीएस ग्रेनो में साढ़े तीन साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला
--

पुलिस से नहीं मिला न्याय तो अदालत में करेंगे अपील
- परिजन बोले, स्कूल प्रबंधन लापरवाह नहीं होता तो बच्ची से नहीं होती वारदात
- जांच में देरी को लेकर हाईकोर्ट के आदेश के अवमानना की भी करेंगे शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। डीपीएस ग्रेनो में मासूम बच्ची से दुष्कर्म के मामले में परिजन लगातार प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस जांच में प्रबंधन के निर्दोष होने का दावा किया जा रहा है। इससे परिजन आहत हैं, उनका कहना है कि अगर पुलिस से उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह मामले की अदालत से गुहार लगाएंगे। परिजनों ने इस मामले में हाईकोर्ट की अवमानना की शिकायत करने की भी बात कही है।
परिजनों का कहना है कि पुलिस जांच में अगर प्रबंधन को बचाने का प्रयास करेगी, तो वह सबूत हाईकोर्ट में पेश करेंगे। उनके पास प्रबंधन के खिलाफ कॉल रिकॉर्डिंग, मैसेज जैसे सबूत हैं। जिससे प्रबंधन की लापरवाही और मामले को दबाने का किया गया प्रयास साबित होता है। परिजनों का कहना है कि मासूम बच्चों को मोटी फीस देकर अभिभावक इसलिए भेजते हैं कि वह वहां सुरक्षित वातावरण में शिक्षा ग्रहण करें। इसके बावजूद उनकी मासूम बच्ची की सुरक्षा में लापरवाही बरती गई।
विज्ञापन

स्वीमिंग पूल में पुरुष स्टाफ के साथ मासूम बच्ची को छोड़ा गया। ऐसे में प्रबंधन की घोर लापरवाही है। स्कूलों में बच्चियों की सुरक्षा आदि को लेकर आला अधिकारी पूर्व में भी कई आदेश निर्देश दे चुके हैं। इसके बावजूद उनकी बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई और स्कूल प्रबंधन पूरे मामले को दबाने का प्रयास करने में जुटा रहा। पुलिस ने भी जांच में प्रबंधन की लापरवाही और उन पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

अब, अगर पुलिस की जांच में स्कूल प्रबंधन निर्दोष साबित हो रहे हैं तो वह ऐसे में अदालत से गुहार लगाएंगे। मामला हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है। हाईकोर्ट ने एक माह में जांच पूरी करने का निर्देश दिया था। अब दो माह बीत चुके हैं, जो हाईकोर्ट की अवमानना है। इसलिए वह हाईकोर्ट में ही पूरे मामले की शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें