गैंगस्टर संदीप गाड़ौली एनकाउंटर का मामला उलझता जा रहा है। मुंबई की एसआईटी की ओर से फर्जी एनकाउंटर घोषित करने के बाद हाईकोर्ट में सील बंद लिफाफा खुलने का इंतजार है।
जानकारों की मानें तो बंद लिफाफा खुलने का असर सोमवार को दिखेगा। संभावना जाताई जा रही है कि इससे गुडग़ांव पुलिस की मुसीबत और बढ़ सकती है। पांच माह पहले गैंगस्टर संदीप गाड़ौल के मुंबई में हुए एनकाउंटर के बाद से शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने संदीप का एनकाउंटर करने वाली टीम के पांच सदस्यों पर हत्या का मामला दर्ज किया है।
कमिश्ररी से निंलबित पांचों पुलिस कर्मियों की ओर से हाईकोर्ट का स्थगन आदेश लेकर मुंबई जांच में शामिल हुए थे। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने हाईकोर्ट में बंद लिफाफा दिया।
मुंबई पुलिस को पूरा भरोसा है कि सोमवार को हाईकोर्ट उन पर लगे स्थगन आदेश हटा देगी। मुंबई पुलिस ने इस एनकाउंटर की मुख्य गवाह दिव्या पाहुजा की फरारी का जिक्र किया है। सबसे ज्यादा बयान उसके संदिग्ध मिले हैं।
गुडग़ांव पुलिस ने एफआईआर में जो बाते कही हैं उसमें भी अंतर है। एसआईटी ने हाईकोर्ट को यह बताने का प्रयास किया है कि इन पांचों पर हत्या का मामला क्यों दर्ज किया गया है।
संदीप की प्रेमिका के न मिलने से बढ़ी मुश्किलें
दिव्या पाहुजा
- फोटो : अमर उजाला
वह उनके लिए क्यों महत्वपूर्ण हैं। संदीप की प्रेमिका का न मिलना भी एसआईटी के लिए एक निराशाजनक बात है। एसआईटी मानती है कि दिव्या अगर मिलेगी तो वह मामले की महत्वपूर्ण कड़ी है।
कोई पुलिस अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। बता दें कि है कि एनकांउटर करने वाली टीम के पांच पुलिस कर्मियों ने हाईकोर्ट से स्थगन आदेश लेकर मुंबई पुलिस की जांच में शामिल हुए थे। वहां पर एसआईटी ने उनके खून के नमूने लिए हैं। जिसका मिलान वह वहां पर मिले खून के नमूनों से करेगी।
इंस्टाग्राम पर बातचीत से दिव्या है सुर्खियों में
बलदेव नगर की रहने वाली दिव्या पाहुजा गैंगस्टर संदीप गाढ़ौली की हत्या की अहम कड़ी है। वह अपनी मां सोनिया के साथ फरार वल रही है। उसने हाल ही में एस्टा ग्राम पर हुई एक बातचीत में यह कहा था कि वह मर जाना पसंद करेगी मगर जेल नहीं जाएगी। मंबई पुलिस की टीम तीन बार उसकी तलाश में छापेमारी कर चुकी है।
क्या है मामला
: 7 फरवरी को गुडग़ांव पुलिस ने मुंबई के अंधेरी में स्थित एयरपोर्ट मेट्रो होटल में ठहरे गैंगस्टर संदीप गाड़ौली को एक मुठभेड़ में मार गिराया था।
: मुंबई एसआईटी ने मामले की छानबीन के बाद टीम में शामिल पांच पुलिस अधिकारियों के साथ जेल में बंद गैंगस्टर के भाई मनोज गुर्जर व गैंगस्टर की प्रेमिका दिव्या को हत्या का आरोपी बनाया है।
: मुबई हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद एक मामला पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में दाखिल हुआ है। जिस पर अगली सुनवाई सोमवार को होगी।