फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला व बच्चों का अपहरण करने वाले गिरोह नहीं पकड़ पाई पुलिस

Thu, 18 Aug 2016 07:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले गुमटबिहारी की एक तलाकशुदा महिला व उसके बच्चों के अपहरणकर्ताओं का सुराग लग गया है। फिर भी पुलिस उन्हें अभी तक गिरफतार न कर सकी है। जबकि महिला अपने बच्चों संग थाने में उक्त लोगों के विरूद्ध शिकायत दे चुकी है।
विज्ञापन


वहीं बुधवार को महिला ने सीएम विंडो में शिकायत दी। एसपी कार्यालय में भी महिला गई लेकिन जिला पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह किसी जरूरी काम से चंडीगढ गये हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुमटबिहारी गांव की शिकायतकर्ता मजीदन व उसके बच्चे असमीना, तसलीमा, शमशाद, सोहेब, एहसान का 14 अगस्त की रात आधा दर्जन लोगों ने जबरन गांव से अपहरण कर लिया था।

औरत ने शोर मचाया तो इन लोगों ने उसके साथ मारपीट की, साथ ही मुंह में कपडे़ ठूंस दिये। इस झड़प में महिला के चेहरे पर चोट लगी है। ग्रामीणों ने अपहरण की सूचना पुलिस को दी। थाना नगीना की पुलिस ने इनका पीछा करते हुए भादस शिकरावा रोड के गांव बदरपुर मोड़ पर जिप्सी आगे लगाकर दो लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पु‌ल‌िस
सही सलामत बच्चों और महिला को भी अपहणकर्ताओं के चंगुल से आजाद कराया। लेकिन देर रात पुलिस ने दोनों आरोपियों को किसी की जमानत पर छोड़ दिया।  खास बात ये है कि महिला मजीदन की शिकायत के बावजूद भी नगीना पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं कर सकी है।

क्षेत्र के लोग पुलिस पर तरह तरह के आरोप लगा रहे हैं। बुधवार को महिला की बात न सुने जाने पर सीएम विंडो में शिकायत दी है। साथ ही राज्य महिला आयोग में भी पत्र भेजा है। पता चला है कि ये महिला अपने पांच बच्चों के साथ रहती है।

इसे तीन साल पहले तलाक मिला था। पत्रकारों से बातचीत में पीड़ित तलाकशुदा महिला मजीदन ने बताया कि पुलिस ने बदरपुर गांव के पास से अपहरणकर्ताओं से हमें छुड़ाया। जिन दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा था उन्हें छोड़ दिया। मेरा मुकदमा भी दर्ज नहीं किया। सीएम विंडो में मैंने शिकायत दी है।

आईजी से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाउंगी। महिला का आरोप है कि गुमटबिहारी के मंदी पुत्र जमालशाह, आनु पुत्र सलेम, सरफू पुत्र सलेम व अन्य लोगों मैं और मेरे परिवार का अपहरण कराने में शामिल हैं। रिवाड़ी रेंज की आईजी ममतासिंह ने बातचीत में बताया कि मैं और मेवात के एसपी चंडीगढ़ में हैं। महिला मजीदन को इंसाफ मिलेगा और अपहरण करने वालों पर मुकदमा भी दर्ज होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें