फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस लाख लूटने वाला कांस्टेबल गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

Fri, 16 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
पुलिस ने आनंद विहार इलाके में किराना कारोबारी से दस लाख रुपये के नए नोट लूटने के मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के एक कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान परमिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस मामले में दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाल रही है। प्रमोद कुमार जैन परिवार के साथ कृष्णा नगर में रहते हैं। उनका इलाके में किराने का कारोबार है। शनिवार को प्रमोद के दोस्त पवन गुप्ता के भतीजे अमन ने उनसे इमरजेंसी की बात कहकर दो लाख रुपये उधार मांगे। 
विज्ञापन


रुपये लेकर प्रमोद कड़कड़डूमा कोर्ट के पास पहुंच गया। प्रमोद ने जैसे ही स्कूटी की डिक्की से रुपये निकाले तीन युवकों ने स्वयं को पुलिसकर्मी बताते हुए उसे पकड़ लिया। इस बीच अमन दो लाख रुपये लेकर मौके से भाग निकला। तीनों बदमाशों ने प्रमोद को वैगनआर कार में बंधक बना लिया। बाद में दस लाख रुपये के नए नोट लेकर उसे छोड़ दिया।

जांच के दौरान पता चला कि तीन बदमाशों में एक असल में पुलिसकर्मी भी था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आनंद विहार इलाके से ही कांस्टेबल परमिंदर को दबोच लिया। परमिंदर अमन का जानने वाला है। उसनें ही साजिश रची। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें