फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की को अगवा कर तीन महीने तक घुमाया

Wed, 11 Jun 2014 06:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में ओल्ड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठी किशोरी को अगवा करने वाले युवक को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही न्यूटाउन रेलवे स्टेशन से लड़की को भी बरामद कर लिया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, राजस्थान की रहने वाली किशोरी यहां सूर्य विहार में अपने भाई के यहां होली मनाने के लिए परिजनों के साथ आई थी। 19 मार्च को किशोरी मां के साथ राजस्थान जाने के लिए ट्रेन के इंतजार में ओल्ड रेलवे स्टेशन पर बैठी थी।

नशीला पदार्थ खिलाकर 14 साल की बच्ची से रेप
ट्रेन लेट होने के कारण मां की आंख लग गई कि इसी बीच किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ किशोरी को अगवा करने का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई पोरस कुमार ने बताया कि काफी जांच पड़ताल के बाद पता चला कि किशोरी को उसके भाई के यहां काम करने वाला बलुआ, मोतिहारी, बिहार निवासी सतीश कुमार शादी करने की नीयत से अगवा कर लिया है।

उन्होंने बताया आरोपी किशोरी को लेकर साढ़े तीन महीने से इधर-उधर घूमता रहा। बुधवार को दोनों न्यूटाउन स्टेशन पर बिहार जाने की तैयारी में घूम रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लड़की को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें