फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएलएक्स पर लूट और चोरी के मोबाइल बेचने वाले पांच गिरफ्तार

Tue, 30 May 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ओएलएक्स पर लूट व चोरी का मोबाइल बेचने वाले पांच बदमाशों को थाना सेक्टर-20 पुलिस ने रविवार रात चेकिंग के दौरान सेक्टर-16 चौराहे पर गिरफ्तार किया है। उस वक्त पांचों बदमाश ऑटो में सवार होकर वारदात करने के लिए निकले थे। पुलिस ने ऑटो जब्त कर लिया है। आरोपियों को सोमवार को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सहरसा बिहार निवासी मुनेश, सतीश, कलीम और मयूर विहार फेज तीन निवासी कृष्ण व आकाश के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह मौज-मस्ती और पार्टियां करने के लिए लूट व चोरी करते थे। इनमें से कृष्ण दिल्ली के एक कॉलेज से दंत सर्जन (बीडीएस) की पढाई कर रहा है। 

पुलिस केअनुसार आरोपियों से बरामद किया गया ऑटो चोरी का है। तलाशी में इनके पास से एक मोबाइल, दो टैब और एक लैपटॉप बरामद हुआ है। आरोपी अब तक एक दर्जन से ज्यादा मोबाइल व अन्य सामान ओएलएक्स पर बेच चुके हैं।
विज्ञापन


थाना सेक्टर-58 पुलिस ने भी रविवार रात चेकिंग में चार वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान तिगड़ी बिसरख निवासी तुफैल, धीरज व शबाब केरूप में हुई है। इन्हें खोड़ा लेबर चौक से रविवार रात चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस को इनकेपास से चोरी की दो बाइक व एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। चौथे आरोपी की पहचान कुआसी फैजाबाद निवासी अमित सिंह के रूप में हुई है। वह फिलहाल राहुल विहार गाजियाबाद में रह रहा था। पुलिस ने उसे चोरी की स्कूटी केसाथ फोर्टिस अस्पताल सेक्टर-62 के पास से गिरफ्तार किया है। उसका साथी कल्याणपुरी दिल्ली निवासी हिमांशु गूर्जर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें