फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी नागरिक के गायब होने से मचा हड़कंप, पुलिस ने जारी किया स्केच

Mon, 08 Aug 2016 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गायब सलीम का स्केच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान से दिल्ली घूमने आए एक पाकिस्तानी नागरिक के गायब होने से दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसी में हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच के अलावा खुफिया एजेंसी भी गायब पाकिस्तानी नागरिक की तलाश में जुट गई है। 

लाहौर निवासी मुहम्मद सलीम (48) का स्केच तैयार कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, मुहम्मद सलीम लाहौर के रामनगर में रहता है और परचून की दुकान करता है। 
विज्ञापन


सलीम दिव्यांग है। वह 22 जुलाई को 140 पाकिस्तानी नागरिक के साथ टूरिस्ट वीजा पर दिल्ली आया था। सभी पहाड़गंज स्थित सीता इंटरनेशनल होटल में ठहरे थे। 
विज्ञापन

12 दिनों से पुलिस तलाश में जुटी पुलिस

पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
सभी को 28 जुलाई को वापस पाकिस्तान जाना था। लेकिन 26 जुलाई को सलीम गायब हो गया। उसके साथ आए लोगों ने इसकी शिकायत नबी करीम थाने में की। 

पुलिस ने सलीम के साथ आए लोगों से उसका फोटो मुहैया करने के लिए कहा, लेकिन उन लोगों ने सलीम का फोटो मुहैया नहीं कराया। अब पुलिस ने सलीम का स्केच तैयार करा लिया है। 

मध्य जिला पुलिस दिल्ली व उसके आसपास के राज्यों के थाने को इसकी जानकारी दे दी है और उन्हें पाकिस्तानी नागरिक का स्केच मुहैया कराया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सलीम की तलाश के लिए मध्य जिला पुलिस की चार टीमें तैयार की गई है। 

इसके साथ ही स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच और खुफिया एजेंसी की कई टीमें उसकी तलाश में जुट गई है। पुलिस ने सलीम के स्केच को दिल्ली के भीड़भाड़ वाले जगहों पर चस्पा कर दिया है और लोगों से उससे संबंधित सूचना देने की अपील की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें