दस्तमपुर गांव में एक सप्ताह से मवेशियों के चारे में जहर मिलाने का मामला प्रकाश में आया है। गांव के एक ही किसान की तीन भैंसों की मौत हो गई। वहीं दूसरे किसान की दो भैंसों को हालात नाजुक है।
विज्ञापन
मंगलवार को गांव में राकेश के घेर में एक भैंस और उसका बच्चा बंधा था। किसी न चोरी छिपे जहर खिला दिया जिसके बाद दोनों की हालत बिगड़ गई।
लोगों ने डॉक्टरों को फोन पर सूचना दी लेकिन दोपहर बाद तक डॉक्टर के गांव न पहुंचने से नाराज ग्रामीणों ने जेवर पहुंचकर एसडीएम और कोतवाल से शिकायत की है।