फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से पीएनजी लाइन में रिसाव, हड़कंप

Sun, 17 Jan 2016 01:13 PM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
वैभव खंड स्थित एचआरसी सोसायटी में शनिवार शाम कार की टक्कर से पीएनजी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पीएनजी का रिसाव होने से सोसायटी में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आननफानन में लोगों ने सोसायटी खाली कर दी। सूचना पर आईजीएल कंपनी के कर्मचारी आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे और लाइन को ठीक किया। एक घंटे तक चले घटनाक्रम से रेजिडेंट्स खौफजदा हैं।

एओए के महासचिव मोहत मिश्रा ने बताया कि शाम साढ़े छह बजे एक रेेजिडेंट की कार पीएनजी पाइप से टकरा गई। इस दौरान लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण बहुत ही तेजी से पीएनजी रिसने लगी। इससे लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


एहतियातन आननफानन में लोगों को सोसायटी से बाहर निकाला गया। लोगों ने रिसाव को रोकने की काफी कोशिश की, मगर पीएनजी का दबाव अधिक होने की वजह से रिसाव नहीं रुका।

सूचना पर करीब आधे घंटे बाद आईजीएल कंपनी के नियंत्रण प्रभारी संदीप मिश्रा अपनी टीम के साथ सोसायटी में पहुंचे। उन्होंने सप्लाई बंद कर लाइन की मरम्मत की। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

रिसाव बंद होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। उन्होंने बताया कि सोसायटी के लोग लगातार 101 नंबर (फायर ब्रिगेड) पर कॉल करते रहे, लेकिन नंबर ही नहीं मिला।
विज्ञापन


इमरजेंसी नंबर भी काम ही नहीं कर रहा था। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उधर, वैशाली फायर स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी सोमदत्त ने बताया कि आग नहीं लगी थी, फिर भी एहतियातन टीम भेजी  गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें