सीआईए सोहना पुलिस की टीम ने शनिवार की रात को अलवर रोड पर लूट की योजना बनाते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उन्हें अदालत में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।
सीआईए सोहना की पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश अलवर रोड पर लूट की योजना बना रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान उसने पुन्हाना के सिंगार गांव के रहने वाले आश मोहम्मद उर्फ आशू, राशिद, शाबिर, माजिद व ताहिर को अवैध हथियार के साथ दबोचा।
पुलिस पुलिस ने सोहना थाने में उनके खिलाफ लूट की योजना बनाने व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि वह वाहन चोरी का काम करते हैं।
उनकी ओर से गुडग़ांव की अलग-अलग साइट से चोरी हुई जेसीबी मशीन को उठाया जाता है। जिसे वह राजस्थान के एक व्यक्ति के पास भेजते हैं और वह उसे आगे-अलग-अलग स्थान पर बेंचता है। सोहना सीआईए पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।