फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने तालग्राम से दबोचा झोलाछाप

Mon, 08 Aug 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
हस्‍तरेखा च‌िक‌ित्‍सक
विज्ञापन
बिना डिग्री के मेडिल प्रैक्टिस कर रहे एक झोलाछाप को अमोलर थाना पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने यह कार्रवाई एसपी के आदेश पर की है। दरअसल, पिछले दिनों मारे गए एक छापे में झोलाछाप अपनी डिग्री नहीं दिखा सका था। इसके बाद सीएमओ ने मामले में कार्रवाई के लिए एसपी को लिखा था। तत्कालीन सीएमओ डा. पीएन बाजेपयी ने शिकायती पत्र में बताया था कि कोलकाता(पंश्चिम बंगाल) के उत्तरी 24 परगना वनग्राम रोसघटा निवासी विश्वास पुत्र जितेंद्र विश्वास यहां तालग्राम के रोहिली गांव में दवाखाना चला रहे थे।
विज्ञापन


10 जून 2016 को डाक्टरों की टीम नें छापा मारा। जांच के दौरान जितेंद्र विश्वास मेडिकल डिग्री संबंधी कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सके। इस पर जितेंद्र विश्वास को 13 जून तक कार्यालय में उपस्थित होकर प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद 16 जुलाई तक कोई भी प्रमाणपत्र व कागजात न दिखा पाने पर तत्कालीन सीएमओ ने जितेंद्र विश्वास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कप्तान से गुजारिश की थी।

इसी मामले में तालग्राम पुलिस ने 420, चिकित्सीय अधिनियम 30 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष मोहम्मद अनवर अहमद ने बताया कि एसपी के आदेश पर कन्नौज मुख्य चिकित्साधिकारी के पत्रानुसार फर्जी चिकित्सक पर मुकदमा दर्ज कर डा. सहेज विश्वास को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें