फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेसमेंट एजेंसी से नौकरानी रखने वाले जरूर पढ़ें ये खबर

Sun, 06 Jul 2014 03:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के आनंद विहार थाना क्षेत्र में जस्ट डायल के जरिये एक प्लेसमेंट एजेंसी ने बुजुर्ग महिला से नौकरानी दिलाने के नाम पर 26 हजार रुपये ठगी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने जस्ट डायल पर धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। छानबीन के बाद पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस के मुताबिक 72 वर्षीय कैलाश चोपड़ा 40, शांति विहार में रहती हैं। 5 जून को उनकी बहू अमृता ने घरेलू नौकरानी के लिए जस्ट डायल से संपर्क कर प्लेसमेंट एजेंसी के बारे में जानकारी मांगी।

यह भी पढ़ें: दूध कारोबारी को गोली मारकर लूटे पांच लाख

कुछ समय बाद एक शख्स का फोन आया। उसने अपना नाम नवीन बताया और खुद को प्लेसमेंट एजेंसी का कर्मचारी बताते हुए 3700 रुपये प्रति माह पर नौकरानी दिलाने की बात कही। साथ ही कमीशन के तौर पर 26 हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन


परिजनों के तैयार होने के बाद उसी दिन एजेंसी की ओर से सुशील नाम का शख्स मंजू कुमारी नाम की नौकरानी को कैलाश के घर छोड़ गया। सुशील ने कमीशन के 26 हजार रुपये लेने के बाद बताया कि गुड़गांव से मंजू का पुलिस वेरीफिकेशन करा लिया गया है, उसकी रिपोर्ट दस दिन में आ जाएगी।

यह भी पढ़ें: शर्मनाक: मिठाई खिलाकर नाबालिग से रेप

आरोपी रुपये लेकर चला गया। अगले दिन मंजू भी घर से गायब हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। कैलाश ने नवीन से संपर्क किया। उसने मंजू के बदले दूसरी नौकरानी भेजने की बात कही।
विज्ञापन


इस बीच बार-बार फोन करने पर नवीन पहले टालमटोल करता रहा और बाद में उसने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। परेशान होकर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें