फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर में कम्प्रेशर से हवा भरी, आंतें फटी

Sat, 21 Jun 2014 02:47 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुध निर्माणी फैक्ट्री में काम करने वाले दो युवकों ने मजाक में अमानवीय कृत्य कर अपने दोस्त के शरीर में कम्प्रेशर लगाकर हवा भर दी। इससे उसकी आंतें डैमेज हो गईं।
विज्ञापन


उसे गंभीर हालत में मुरादनगर से मेरठ सुभारती अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी हालत गंभीर है। पीड़ित के भाई ने आयुध निर्माणी प्रशासन और पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जलालाबाद गांव निवासी हरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसका भाई राजेंद्र उर्फ पिंटू (30) आयुध निर्माणी फैक्ट्री में ठेकेदार जितेंद्र के पास मजदूरी करता है। वह बृहस्पतिवार को फैक्ट्री के एचएसएफ सेक्शन में काम करने गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि वहां अंकित निवासी जलालाबाद ने एक दोस्त के साथ मिलकर दोपहर करीब 12:30 मजाक में राजेंद्र के शरीर में कम्प्रेशर लगाकर हवा भर दी, जिससे राजेंद्र की हालत बिगड़ गई।

ठेकेदार ने उसे आयुध निर्माणी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से डाक्टरों ने मोदीनगर जीवन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

वहां से चिकित्सकों ने उसे सुभारती अस्पताल मेरठ रेफर कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि हवा के तेज प्रेशर से राजेंद्र की आंतें डैमेज हो गई हैं। पीड़ित के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है।

डॉक्टर राजीवा शर्मा के अनुसार एक स्टेज के बाद हवा भरे जाने से आंतें डैमेज हो जाती हैं। आंतों के डैमेज पार्ट को हटाकर तुरंत आंतों को जोड़ देना चाहिए, जितनी जल्दी जोड़ेंगे उतना मरीज के लिए बेहतर होगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें