फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सड़क किनारे कटा पैर देख मॉर्निंग वॉक करते लोगों में फैली दहशत और फिर...

Thu, 15 Mar 2018 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
woman leg - फोटो : अमर उजाला

इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब युवको ने खेत में इंसानी पैर कटा पड़ा मिला..



राष्ट्रीय राजमार्ग-2 स्थित गांव बहरोला के पास खेतों में बुधवार को एक इंसानी पैर कटा हुआ पड़ा मिला। पैर किसी महिला का बताया जा रहा है।

कटा पैर मिलने से गांव और आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। पुलिस ने पैर को कब्जे में लेकर अस्पताल में रखवा दिया है। मामले में आगे की छानबीन जारी है।

कटे पैर सबसे पहले गांव निवासी युवक नरेश और सचिन की नजर पड़ी। दोनों मॉर्निंग वॉक पर निकले थे और उसी दौरान यह वाकया हुआ। घबराए युवकों ने फौरन पुलिस को मामले की सूचना दी।

आशंका है कि शरीर का बाकी हिस्सा भी आसपास होगा

woman leg - फोटो : अमर उजाला
जिस पर सदर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार और डीएसपी अभिमन्यु लौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने अज्ञात पैर को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया।

पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला के शव का बाकी हिस्सा भी कहीं आसपास ही पड़ा हो सकता है। जिसे देखते हुए पुलिस ने खेतों में छानबीन शुरू कर दी है।

बहरोला निवासी नरेश ने बताया कि बुधवार सुबह करीब सात बजे वह बाइक पर अपने दोस्त सचिन के साथ खेतों में सैर करने के लिए गया था। उस दौरान उन्हें रास्ते में एक जगह एक कुत्ता किसी चीज को बार-बार सूंघता और चाटता दिखा।
विज्ञापन

पैर किसी पुतले का लगा रहा था लेकिन..

woman leg - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने पास जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। वहां एक कटा पैर पड़ा हुआ था। सचिन को एक बार के लिए लगा कि वो किसी पुतले या डमी का पैर है, लेकिन उस पर खून लगा देखकर उसके इंसानी होने की बात पुख्ता हो गई।

उन्होंने फौरान 100 नंबर पर पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है। नरेश के मुताबिक, पैर के नाखूनों पर नेल पॉलिश लगी हुई थी और उंगलियों में बिछिआ (चुकटी) भी थीं।

वहीं, कटा पैर मिलने की सूचना गांव और आसपास के इलाकों में आग की तरह फैली गई। ग्रामीणों में घटना को लेकर डर का माहौल है।
Next
AU ऐप में पढ़ें