रविवार सुबह साढ़े 10 बजे हरिदर्शन चौकी की पीसीआर-9 ने एक बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से घायल घंटों सड़क पर तड़पता रहा लेकिन पुलिसकर्मी ने उसकी मदद करने के बजाए छोड़ गए।
नोएडा सेक्टर-11 के पास रविवार सुबह साढ़े 10 बजे हरिदर्शन चौकी की पीसीआर-9 ने एक बाइक में टक्कर मार दी। पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मी घायलों की मदद करने की जगह उन्हें सड़क पर तड़पता छोड़कर फरार हो गए।
बाद में राहगीरों ने उन्हें इलाज के लिए सेक्टर-11 स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मामला संज्ञान में आने के बाद भी सीनियर अफसर पीसीआर पर सवार दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत मिलने का इंतजार कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।