फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटोवालों ने सिपाही को जमकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के ओल्ड रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार देर रात ऑटो किराए को लेकर ऑटो वालों और एक सवारी ने बहस हो गई जिसने बाद हिंसक रूप ले लिया।
विज्ञापन


किराए के चंद रुपयों को लेकर हुआ ये विवाद इतना बढ़ गया कि दिल्ली पुलिस का सिपाही इस समय जिंदगी और मौत के बीच की लड़ाई लड़ रहा है।

वह इस समय अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं उसका ये हाल करने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

20 और 10 के फेर में हो गया झगड़ा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनिल बैसला जो दिल्ली पुलिस में सिपाही है और फरीदाबाद के एनआईटी-3 में रहता है शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे अपनी ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहा था।

जब वह ओल्ड रेलवे स्टेशन पर पहुंचा और उसने ऑटो वाले से अपने घर तक के ‌क‌िराए के बारे में पूछा तो ऑटो वाले ने 20 रुपए बताए। इस पर अन‌िल ने उससे क‌िराया 10 रुपया होने की बात कही, ज‌िसके बाद दोनों में बहस हो गई।

उन दोनों की क‌िराए को लेकर बहस इतनी बढ़ी क‌ि धीरे-धीरे आसपास खड़े ऑटो वाले भी दोनों के झगड़े में शामिल हो गए। बाद में ये बहस इतनी बढ़ गई कि सभी ऑटो वालों ने मिलकर अनिल को मारना शुरू कर दिया। उन्होंने अनिल पीट-पीटकर अधमरा कर छोड़ दिया।

बाद में जीआरपी के जवानों ने उसे सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जीआरपी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पर अभी तक किसी भी ऑटो वाले के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें