फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी सी बात पर बेटे-भाइयों को आग में झोंका

Sat, 16 Aug 2014 03:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों की मामूली बात पर खफा एक व्यक्ति आपा खो बैठा और उसने दो सगे भाइयों एवं पुत्र को आग में झोंक दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीनों को दिल्ली भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन


घटना बिजनौर के नजीबाबाद की है। नगर के मोहल्ला मुगलूशाह में मोहम्मद इरफान ने मामूली कहासुनी के बाद 16 वर्षीय पुत्र इस्लामुद्दीन, दो सगे भाइयों 26 वर्षीय नौशाद व 22 वर्षीय इरशाद पुत्रगण मोहम्मद अय्यूब को सोते समय आग के हवाले कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि एक भाई बरामदे में सोया हुआ था। इरफान ने उसे कमरे में सोने के लिए कहा। जैसे ही तीनों गहरी नींद में सो गए, इरफान ने दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

पेट्रोल छिड़ककर लगा दिया आग

परिजनों के अनुसार आरोपी ने पेट्रोल छिड़ककर उन्हें आग के हवाले किया और कमरा बाहर से बंद कर फरार हो गया। देर रात लगभग दो बजे हुई घटना पर परिजनों एवं पड़ोसियों ने शोर सुनकर कमरा खोला, लेकिन तब तक तीनों गंभीर रूप से झुलस चुके थे तथा कमरे का सामान भी जल चुका था।

आग पर काबू पाने के बाद गंभीर रूप से झुलसे नौशाद, इरशाद एवं इस्लामुद्दीन को प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली के राममनोहर लोहिया दिल्ली में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी संजय सिंह, सीओ सुभाषचंद गंगवार, थाना प्रभारी आरपी यादव, एसएसआई वीजी उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली।

सीओ को आरोपी के ताऊ मो. यूनुस ने बताया कि इरफान अपने बेटे को पीट रहा था। उसके भाई नौशाद ने बीच-बचाव कराते समय उसे डांट दिया, जिससे नाराज होकर इरफान ने देर रात घटना को अंजाम दिया। मो. यूनुस की तहरीर पर पुलिस ने इरफान के विरुद्ध तीनों को आग के हवाले करने की रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें