फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साली ने बड़े भाई से बनाया संबंध, जीजा ने काट डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पति की मौत के बाद उसके बड़े भाई से अवैध संबंध बनाने वाली साली को उसके ही जीजा ने चाकू और चापड़ से काट डाला।
विज्ञापन


साली की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और सीधे नेपाल चला गया, लेकिन कुछ ही दिनों में वह वापस आया और पुलिस के जाल में फंस गया।

शुक्रवार को वह अपने परिवार से मिलने के लिए दिल्ली आया था। पुलिस पूछताछ में उसने हत्या के पीछे बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है।

परिवारवालों के साथ की हत्या

दरअसल, अफसाना की शादी खुर्शीद के छोटे भाई मोहम्मद नजीर से हुई थी। नजीर की अचानक मौत के बाद अफसाना ने खुर्शीद के बड़े भाई हकीम से अवैध संबंध बना लिए।

अब वह हकीम पर दबाव बना रही थी कि वह अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर उससे शादी कर ले। इस बात का पता चलते ही खुर्शीद ने परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर अफसाना की हत्या कर दी।

हत्या के बाद वह नेपाल फरार हो गया लेकिन परिवार से मिलने के लिए वापस आया और जाल में फंस गया।
विज्ञापन

कबूल कर लिया जुर्म

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक चांद ने बताया कि शुक्रवार उनकी टीम को सूचना मिली थी बिहार के मधुबनी में महिला की हत्या करने वाला आरोपी समयपुर बादली बस स्टैंड के पास आने वाला है।

सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान सिदापकाला, पीएस लादानिया, मधुबनी बिहार निवासी मोहम्मद खुर्शीद के रूप में हुई।

पूछताछ के दौरान खुर्शीद ने बताया कि उसने 25 अप्रैल 2014 को अपनी साली अफसाना खातून की हत्या कर दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें