दिल्ली कैंट इलाके में पुलिस ने एक हत्या का खुलासा किया है। इस हत्या में फिर एक बार एक अपने ने ही अपने को मार डाला। एयरफोर्स में सारजेंट के पद पर काम कर रहे रमेश गुप्ता को उनकी ही पत्नी ने अपने नौकर के साथ मिलकर हत्या कर दी।
10 अप्रैल की इस घटना में महिला सुधी गुप्ता ने बताया था कि पति की हार्टअटैक से मौत हो गई। लेकिन पुलिस ने जब लाश का पोस्टमार्टम कराया तो पता चला मौत की वजह कुछ और है। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो पत्नी ने सबकुछ सच कबूल दिया।