फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर के अतिरिक्त फ्लैटों को सील करने का आदेश

Wed, 19 Apr 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
noida flats
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने सुपरटेक के जार प्रोजेक्ट के सभी अतिरिक्त फ्लैटों को सील करने का आदेश दिया है। सुपरटेक की तरफ फ्लैटों  के बारे में भ्रामक ब्योरा देने पर नाराजगी जताई। बिल्डर के वकील ने दूसरा शपथपत्र दाखिल करने के लिए और वक्त मांगा है, जिस पर कोर्ट ने 2 मई की तिथि तय की है। 
विज्ञापन


दरअसल, ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-ओमीक्रॉन वन स्थित जार प्रोजेक्ट को सुपरटेक ने 2007 में लांच किया था। उस समय 844 फ्लैट बनाने की अनुमति थी, लेकिन 1904 फ्लैट बना दिए। इसके खिलाफ फ्लैट खरीदार कोर्ट चले गए थे। कोर्ट ने बिल्डर से जवाब मांगा। 

बिल्डर ने बताया कि 400 फ्लैट ही बचे हैं, जिन पर पजेशन नहीं दिया गया है। बाकी पर थर्ड पार्टी राइट (पजेशन) मिल चुका है। कोर्ट ने बीते 11 जनवरी को आदेश दिया, कि जब तक इस मामले में फैसला न आ जाए, तब तक बिल्डर इन फ्लैटों को न तो बेच सकता है और न ही किसी को पजेशन दे सकता है। साथ ही प्राधिकरण से इन फ्लैटों को सील करने को कहा। 
विज्ञापन


कोर्ट ने प्राधिकरण से फ्लैटों का सर्वे कर रिपोर्ट भी मांगा। प्राधिकरण ने सर्वे में 1040 फ्लैट अतिरिक्त बनाए जाने की बात सामने आई, जिसके आधार पर हाईकोर्ट ने 18 अप्रैल को इन फ्लैटों को सील करने का आदेश दिया है। इसकी जिम्मेदारी प्राधिकरण को दी गई है।

खरीदारों  की तरफ से इस मामले की पैरवी कर रहे फ्लैट खरीदार एके सिंह ने बताया कि गलत जानकारी देने पर कोर्ट ने कंपनी को फटकार भी लगाई, जिस पर उनके वकील नए शपथपत्र के लिए और वक्त मांगा है। कोर्ट ने 2 मई की तिथि तय की है।  उन्होंने बताया कि बिल्डर करीब 330 फ्लैट का कंपलीशन सर्टिफिकेट लेकर रजिस्ट्री भी कर चुका है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें