फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल वृद्ध के खाते से एक लाख रुपये निकाले 

Sun, 23 Oct 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृद्ध का एटीएम कार्ड बदल कर शातिर युवकों ने एक लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सेक्टर-17सी सुखराली निवासी रणदेव नंदलाल मर्चेंट नेवी में तैनात थे।

वह शुक्रवार को सुखराली स्थित बैंक की शाखा में जाकर ई बिलिंग करा रहे थे। इसी दौरान बैंक में खड़े कुछ युवकों ने उनका पिन कोड भी देख लिया। पुलिस के अनुसार अज्ञात युवकों ने वृद्ध का एटीएम कार्ड बदलकर वहां अपना कार्ड रख दिया।

इसके बाद कुछ ही मिनटों में वृद्ध के खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए गए। जांच अधिकारी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं एक अन्य मामले में एक युवक ने ऑनलाइन धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए थाना सिविल लाइन में केस दर्ज कराया है। अमित डोगरा सेक्टर-15 पार्ट-2 में रहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने पिछले महीने ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए मोबाइल फोन बुक कराया था। पीड़ित ने इसकी ऑनलाइन पेमेंट भी कर दी थी। पीड़ित का कहना है कि एक माह बाद भी उसके यहां मोबाइल फोन नहीं पहुंचा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें