फेस-3 इलाके की एक कॉलोनी में सो रही डेढ़ वर्ष की बच्ची को उठा कर कुछ दूर ले जाया गया और वहां बच्ची के साथ रेप कर आरोपी फरार हो गया। मां की नींद खुलने पर उसे बच्ची गायब मिली। उसने पति को इसकी जानकारी दी।
दोनों ने बच्ची को खोजना शुरू किया। बच्ची हिंडन नदी के किनारे खून से लथपथ रोती हुई मिली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने बच्ची को जीटीबी अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा है। साथ ही अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
कॉलोनी में एक परिवार रहता है। परिवार के सभी सदस्य मंगलवार रात घर में सो रहे थे। रात को बिजली चली गई। इस कारण महिला डेढ़ साल की बच्ची को लेकर घर के बाहर सोने चली गई। रात दो बजे महिला की नींद खुली। उसने देखा बच्ची गायब थी।
बच्ची नदी के किनारे लहुलुहान हालत में मिली
baby with one eye
- फोटो : daily mail
बच्ची की मां ने पति को जगाया और दोनों बच्ची को खोजने निकले। बच्ची कॉलोनी के गली नंबर दो में नदी के किनारे लहुलुहान हालत में मिली। पति-पत्नी बच्ची को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां उसका प्राथमिक इलाज कराया गया।
साथ ही कोतवाली फेज-3 पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण उसे जीटीबी अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि बच्ची के पिता ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली फेस-3 में मामला दर्ज कराया है। लोगों से पूछताछ कर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किए जाने का प्रयास चल रहा है।