फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंश्योरेंस पर बोनस का झांसा देकर ठगी में एक धरा

Mon, 19 Dec 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मौजूदा इंश्योरेंस पॉलिसी पर बोनस देने का झांसा देकर ठगी करने वाले गैंग के एक बदमाश को पुलिस की अपराध शाखा ने दबोचा है। आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर शिमला, हिमाचल प्रदेश निवासी बुजुर्ग को इंश्योरेंस पॉलिसी पर 42 लाख रुपये का बोनस देने का झांसा देकर साढ़े आठ लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन


पीड़ित ने शिमला ईस्ट थाने में इसकी शिकायत की थी। दिल्ली पुलिस ने शिमला पुलिस को सूचना दे दी है। आगे की छानबीन शिमला पुलिस करेगी। संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि आरोपी की पहचान भुजपुरा, अलीगढ़ निवासी अतुल शर्मा (23) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर ठगी की शिकायतें मिल रही थीं।

इसी दौरान गांव दिल्लू, बओलिया, शिमला निवासी बुजुर्ग सरनदास शर्मा के साथ भी ठगी हुई। जुलाई 2016 में उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉलर ने खुद को इंश्योरेंस कंपनी का अधिकारी बताकर सरनदास को बताया कि उनकी बिरला लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी पर 42 लाख रुपये का बोनस मिल रहा है।
विज्ञापन


बोनस पाने के लिए उन्हें कुछ सर्विस फीस और अन्य शुल्क चुकाने होंगे। पीड़ित झांसे में आ गए। धीरे-धीरे आरोपियों ने उनके खाते से कुछ माह में 8.50 लाख रुपये ठग लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने 8 दिसंबर 2016 को शिमला ईस्ट थाने में शिकायत दी।

इधर, हिमाचल पुलिस के अलावा दिल्ली पुलिस ने भी आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान अपराध शाखा को पता चला कि देश भर में इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाला गैंग खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद से ऑपरेट हो रहा है। टेक्निकल सर्विलांस व अन्य सोर्स से जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने खोड़ा कॉलोनी से अतुल को दबोच लिया।

उसने ठगी की वारदात को स्वीकार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह अपने एक साथी तरुण शर्मा के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देता है। इन लोगों ने देश में सैकड़ों लोगों से ठगी की है। पुलिस बैंक खातों की डिटेल व सीडीआर से ठगी का शिकार हुए लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

ऐसे करते थे वारदात
अतुल ने बताया कि अलीगढ़ से बीएससी करने के बाद उसने दिल्ली स्थित लक्ष्मी नगर इलाके के एक कॉल सेंटर में नौकरी की। इसके बाद नोएडा के कई कॉल सेंटर में नौकरी की। इसी दौरान उसे इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर ठगी करने का पता चला।

आरोपी ने इन कॉल सेंटर से जानकारियां जुटाने के बाद तरुण नामक युवक के साथ मिलकर ठगी का धंधा शुरू किया। इन्होंने फर्जी नाम-पतों पर बैंक अकाउंट खुलवाए और सिम कार्ड खरीदे। इसके बाद बुजुर्गों को कॉल कर उन्हें अपने जाल में फंसाने लगे।
विज्ञापन


ये बुजुर्ग को उनकी इंश्योरेंस पॉलिसी पर मोटा बोनस देने का झांसा देते थे। पुलिस तरुण की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें