फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध पर किशोरी को जिंदा जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव से सटे पलवल में हुई एक दिल दहला देने वाली घटना में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक ने 13 वर्षीय किशोरी के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर जिंदा जला दिया।
विज्ञापन


घटना टहरकी गांव की है। इस घटना के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, 13 वर्षीय किशोरी अपने माता पिता के साथ टहरकी में रहती थी।

उसी गांव में मथुरा जिले के गांव बरहाना निवासी भूरा अपने मामा (बलजीत) के घर रहने आया था। मंगलवार को किशोरी के माता-पिता घर से बाहर थे।
Trending Videos

युवक की हरकतों का किया था पुरजोर विरोध

इसी दौरान सुबह 11 बजे के करीब किशोरी के घर पहुंचा और घर में लड़की को अकेली देखकर छेड़छाड़ करने लगा। युवक की हरकतों का लड़की ने पुरजोर विरोध किया और इस घटना को अपने परिजनों को बताने को कहा।

इसी बात को लेकर भूरा ने वहां रखी मिट्टी के तेल से भरी कैन किशोरी के ऊपर उड़ेल दी। जब तक किशोरी कुछ समझ पाती आरोपी ने उसमें आग लगा दी।

चीख-पुकार की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग वहां पहुंच गए। सभी लोग किशोरी को बचाने के प्रयास में लगे हुए थे, इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी भूरा वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें

पड़ोसियों ने इसकी सूचना लड़की की मां भगवती को दी। भगवती जब तक घर पहुंची, उसकी बेटी बुरी तरह जल चुकी थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

मामले की सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर भूरा के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। खबर लिखे जाने तक आरोपी युवक फरार बताया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें