नई दिल्ली के मधु विहार में दुकान के सामने कार पार्क करने पर कारोबारी अनिल कुमार (68) की पिटाई कर दी गई। बुजुर्ग का नौकर अंशुल जब उन्हें बचाने आया तो आरोपी ने उसे भी पीट दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मनीष जिंदल उर्फ लक्की को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, सुपरटेक, रेजीडेंसी सेक्टर-5, वैशाली (गाजियाबाद) निवासी अनिल की वेस्ट विनोद नगर में डिपार्टमेंटल स्टोर है। रविवार दोपहर को वह अपने स्टोर पहुंचे। उन्होंने आरोपी की दुकान के पास अपनी कार खड़ी कर दी। इस बीच बुजुर्ग ने देखा कि उनका पड़ोसी दुकानदार मनीष हंगामा कर रहा था।
अनिल ने उसे शांत कराने का प्रयास किया तो आरोपी भड़क गया। आरोप है कि मनीष ने अनिल को धक्का देकर गिरा दिया और पिटाई करने लगा। इसी बीच अनिल का कर्मचारी अंशुल उन्हें बचाने आया तो उस पर भी हमला कर दिया।