फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के सामने बुजुर्ग को मारी गोली, फरार

Tue, 08 Apr 2014 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के शिकोहपुर गांव में सोमवार शाम बदमाश एक बुजुर्ग को गोली मारकर फरार हो गए। गांव में गोलीबारी की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव के 58 वर्षीय बुजुर्ग धर्मबीर अपने घर के सामने बैठे हुए थे। इसी दौरान बाइक पर आए दो युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से धर्मबीर घबरा गए और उन्होंने भागने की कोशिश की। इस पर एक गोली उनके पैर में जा लगी। इसके बाद किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई।

यह भी पढ़ें:कोर्ट में अपराधी ने दरोगा को जड़ा थप्पड़

देर शाम गांव में फयरिंग की आवाज सुनकर दहशत का माहौल बन गया। कुछ ग्रामीण हमलावरों को पकड़ने के लिए उनके पीछे दौड़े, लेकिन तब तक वे फरार हो गए। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। इस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, छह साल पहले धर्मबीर के बेटे, पत्नी और दो बच्चों की हत्या के मामले में खेड़कीदौला पुलिस ने उसके एक बेटे को गिरफ्तार किया था। उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। फिलहाल पुलिस की तरफ से वह भगोड़ा घोषित किया जा चुका है।

पुलिस उस पर भी गोली मारने का शक कर रही है। इस मामले में संदिग्ध स्थिति को देखते हुए फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद भी ली जा रही है। खेड़कीदौला थाना प्रभारी के अनुसार घायल के बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस की कई टीमें हमलवारों की तलाश में जुट गई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें