फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के शव संग कई दिनों से रह रहा था बुजुर्ग, घर से बदबू आने पर पहुंची पुलिस

Wed, 12 Oct 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की वरिष्ठ नागरिक योजना से वृद्धा की मौत का खुलासा हुआ है। वृद्धा का पति शव के साथ कई दिनों से रह रहा था। कालकाजी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उम्र ज्यादा होने के कारण वृद्धा की स्वाभाविक मौत हुई है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार गोविंद राम (85) पत्नी गोपी (80) के साथ जे-1/110 डीडीए फ्लेट्स कालकाजी में रहते हैं।

उनके कोई संतान नहीं हैं। उन्होंने भतीजे नरेंद्र को गोद ले रखा है। कुछ दिन पहले नरेंद्र कहीं गया हुआ था। इसी दौरान गोपी की मौत हो गई। पति गोविंद राम ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग की दिमागी हालत ठीक नहीं

- फोटो : demo Pic
वह पत्नी के शव के साथ घर में कई दिनों से रह रहे थे। बताया जा रहा है कि गोविंद राम की दिमागी हालत ठीक नहीं है।

डीडीए फ्लेट्स कालकाजी डिवीजन इंचार्ज एसआई सतीश भाटी व सिपाही नरेंद्र भाटी वरिष्ठ नागरिक योजना के तहत गोविंद राम के घर हालचाल पूछने गए थे। पुलिसकर्मी जब उनके घर पहुंचे तो पड़ोसियों ने बताया कि उनके घर से बदबू आ रही है।

पुलिसकर्मियों ने किसी तरह घर का दरवाजा खुलवाया तो वृद्धा गोपी का शव घर में पड़ा था। शव काफी सड़-गल गया था। माना जा रहा है बुजुर्ग गोपी की तीन-चार दिन पहले मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें