फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओला कैब चालक की हत्या, 12 फरवरी से लापता था आसिफ

Thu, 21 Feb 2019 04:30 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
मृतक आसिफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोएडा से 12 फरवरी को लापता ओला कैब के चालक आसिफ का शव बुधवार सुबह थाना क्षेत्र के सोहनपुर गांव में ईख के खेत में पड़ा मिला। वह मूलरूप से हापुड़ का रहने वाला था। परिजनों ने कैब चालक की हत्या कहीं और कर बुलंदशहर के खेत में शव फेंके जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि आसिफ (24) पुत्र फजरू निवासी बझैड़ा कला थाना धौलाना जिला हापुड़ नोएडा में रहकर ओला कैब चलाता था। आसिफ पिछले 12 फरवरी से गायब था। उसकी गुमशुदगी की सूचना परिजनों ने नोएडा के थाना फेज टू में दर्ज कराई थी।

बताया गया कि चालक आसिफ नोएडा से एक बुकिंग लेकर गया था। बाद में उसकी कार एटा थाना क्षेत्र में लावारिस हालात पाई गई थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। बुधवार सुबह गुलावठी के गांव सोहनपुर के प्रधान के पति कास मोहम्मद ने पुलिस को ईख के खेत में किसी का शव पड़े होने की सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि शव को जंगली जानवरों ने बुरी तरह नोचा हुआ है। शव की पहचान उसके कपड़ों से ही कैब चालक आसिफ के भाई तैमूर ने की। तैमूर ने बताया कि आसिफ की आठ माह की एक बेटी भी है। वह वर्तमान में नोएडा में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें