फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला जज से ओला कैब चालक ने की छेड़छाड़, गुड़गांव से हुई गिरफ्तारी

Thu, 02 Jun 2016 06:56 PM IST
टीम डीजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
छेड़छाड़ - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दिल्ली में ओला कैब चालक द्वारा महिला जज से छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना उत्तरी दिल्ली इलाके की है, जहां कैब चालक ने एडिशनल सेशन जज से छेड़छाड़ की। हालांकि रुप नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


केस दर्ज करने के बाद गुड़गांव से आरोपी की गिरफ्तारी हुई। सूत्रों के मुताबिक शनिवार को महिला जज ने तीस हजारी कोर्ट से ओला कैब बुक की। कैब चालक संदीप बुकिंग के बाद वहां पहुंचा।

इसके बाद कैब चालक ने कमरा नगर मार्केट के पास महिला जज से बदसलूकी की। इतना ही नहीं उनका सामान भी कैब से बाहर फेंक दिया। इसके बाद वह फरार हो गया था। केस दर्ज होने के बाद आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें