सेक्टर-1 के कोचिंग सेंटर में काम करने वाले ऑफिस ब्वॉय ने बिल्डिंग में ही रहने वाले सिक्योरिटी गार्ड की नाबालिग बेटी से बृहस्पतिवार शाम दुष्कर्म किया।
विरोध पर ऑफिस ब्वॉय ने उसके हाथ और गर्दन पर चाकू मार दिया। किशोरी ने पिता के लौटने पर उन्हें सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विजय नगर निवासी राजू वैशाली सेक्टर-1 स्थित एक कोचिंग सेंटर में ऑफिस ब्वॉय है। कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर बने एक कमरे में किशोरी(13) अपने सिक्योरिटी गार्ड पिता के साथ रहती है।
बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे राजू किशोरी से जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी गर्दन और बाजू में चाकू मार दिया। इसके बाद घायल किशोरी से रेप किया।
ड्यूटी से लौटे पिता ने बेटी को लहूलुहान देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। फिर किशोरी को अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के बाद शुक्रवार सुबह उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने राजू को गिरफ्तार कर लिया है।