फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे मनाने गया परिवार, घर में चोरों का धावा

Sat, 22 Nov 2014 01:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ के शास्त्रीनगर में चोरी की दो बड़ी वारदातें अभी खुली भी नहीं कि चोरों ने फिर से इसी इलाके के सेक्टर-9 में शुक्रवार रात हाथ साफ कर दिया। प्रकाशन व्यवसायी और एक डिपार्टमेंटल स्टोर के सुपरवाइजर के घर करीब 40 लाख रुपये की चोरी को अंजाम दे दिया
विज्ञापन


सूचना पर सीओ सिविल लाइन वंदना मिश्रा और एसओ नौचंदी वीके सिंह डॉंग स्क्वाएड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंचे।

पढ़ें:पत्नी की हत्या कर पहुंचा थाने, दंग रह गई पुलिस

सीमा प्रकाशन के नाम से फर्म चलाने वाले मनोज कुमार गुप्ता पुत्र टीसी गुप्ता तीन माह पूर्व ही सेक्टर नौ शास्त्रीनगर में एक एसडीएम के मकान में किराये पर रहने आए थे। शुक्रवार को उनकी रिश्तेदारी में बर्थडे था।

इसमें शामिल होने के लिए वह पत्नी शालिनी और परिवार के सदस्यों के साथ शाम करीब 7:30 बजे सूरजकुंड कॉलोनी में गए थे। रात करीब नौ बजे लौटे तो घर का हाल देखकर बदहवास हो गए। चोर दीवार फांदकर घर में घुसे और मेन गेट का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए।
विज्ञापन


पूरा घर खंगालते हुए चोरों ने घर से करीब 100 बनारसी साड़ियां, एलईडी, कीमती सामान के अलावा करीब 20 लाख की ज्वेलरी और नकदी समेत करीब 25 लाख की वारदात को अंजाम दे दिया।

पास का घर भी खंगाला:
चोरों ने मनोज के घर के पास रहने वाले स्वतंत्र सिंह चौहान के घर भी हाथ साफ कर दिया। विशाल मेगामार्ट में सुपरवाइजर स्वतंत्र की माता राजबाला शास्त्रीनगर स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती हैं।

शुक्रवार रात करीब आठ बजे वे पत्नी के साथ नर्सिंग होम गए थे। करीब 9:30 बजे लौटे तो पूरा घर अस्त व्यस्त मिला। चोर घर से ज्वेलरी, नकदी, लैपटॉप, चांदी की गणेश जी की मूर्ति समेत करीब 15 लाख रुपये का माल उड़ा ले गए।

ताबड़तोड़ वारदातों ने पुलिस की सक्रियता की कलई खोलकर रख दी है। बृहस्पतिवार को ही संयुक्त व्यापार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आईजी जोन से मिलकर लगातार वारदातों पर नाराजगी जताई थी।

इस पर आईजी ने पुलिस को वारदातों पर अंकुश लगाने के कड़े निर्देश निर्देश दिए थे। इसके एक दिन बाद ही हुईं चोरी की दो वारदातों ने पुलिस की लापरवाही उजागर कर दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें