फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व गर्लफ्रेंड के बारे में आपत्तिजनक बातें करने पर गला रेतकर की थी हत्या

Tue, 13 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दरियागंज थाना पुलिस ने सलमान की गला रेतकर हत्या करने की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में सलमान के दोस्त आमिर (22) और उसके सहयोगी नसीम (50) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुलासा किया है कि सलमान अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड के बारे में आपत्तिजनक बातें करता था। आमिर उस लड़की को अपनी बहन मानता था। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार सुबह दरियागंज के संजीवन अस्पताल में पास कला महल निवासी सलमान की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। जांच में पता चला कि सलमान पर तीन मुकदमे दर्ज थे। पुलिस ने उसके दोस्त आमिर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आमिर ने सलमान की हत्या करने की बात कबूल कर ली। 

आमिर ने पुलिस को बताया कि सलमान छत्तालाल की रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था, जिसे वह अपनी बहन मानता था। बाद में दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। सलमान दूसरी लड़की के संपर्क में आ गया और पहली वाली गर्लफ्रेंड के बारे में आमिर से आपत्तिजनक बातें कर उसे चिढ़ाने लगा। इसलिए उसने सलमान की हत्या की साजिश रची। उसने नसीम के साथ मिलकर सलमान की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक न्यू सीलमपुर निवासी आमिर पर चोरी और झपटमारी के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।  वहीं नसीम पत्नी की खुदकुशी के मामले में नौ साल की जेल काट चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें