फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफ्रांस के अधिकारियों को बदनाम करने के लिए फर्जी मेल आईडी से भेजे अश्लील मैसेज

Wed, 05 Apr 2017 01:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरफ्रांस के एक अधिकारी को बदनाम करने के लिए उसके खिलाफ फर्जी ईमेल आईडी से दुर्भावनापूर्ण और अश्लील मेल भेजने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


एयर फ्रांस के जनरल मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने ईमेल भेजने वाले की पहचान सुमित बाली निवासी इंद्रपुरी, नई दिल्ली के रूप में की है। मामला गुरुग्राम से जुड़ा होने की वजह से पुलिस ने केस डीएलएफ फेज दो थाने को सौंप दिया है।

एयरफ्रांस/केएलएम का कार्यालय गुरुग्राम डीएलएफ फेज दो में स्थित है। इसके जनरल मैनेजर मैक्सी मिलियान स्मिट्स ने सोमवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण ईमेल भेजने की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक कुछ दिन से अज्ञात व्यक्ति उनकी कंपनी में ऊंचे पद पर तैनात हिचम लखिम बेन्नानी नाम के अधिकारी के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण ईमेल भेज रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली का युवक कर रहा था मेल पुलिस ने की पहचान

cyber crime
कंपनी के आला अधिकारियों के अलावा महिला कर्मचारियों को भेजी गई इन ईमेल में अभद्र और अश्लील टिप्पणियां की गई हैं। कुछ दिन पहले मैक्सी मिलियान स्मिट्स को भी ‘रेजर सिमोंसवी987वीएट जीएमेल डॉटकॉम' और ‘वेलेरीक्राकोव्स्की डॉटवाईडब्ल्यू एट मेल डॉट आरयू’ आईडी से ऐसे ईमेल आए। स्मिट्स के मुताबिक इस तरह के मेल कुछ अन्य कर्मचारियों को भी बदनाम करने के लिए भेजे गए।

जांच में जुटी साइबर टीम ने ईमेल का आईपी लॉग निकाला तो यह निर्माण विहार, शकरपुर दिल्ली स्थित द प्लैनेट कंपनी के अनमोल गिरधर के नाम निकला। अनमोल गिरधर की निशानदेही पर सुमित बाली से पूछताछ की गई तो उसने ई-मेल भेजने की बात कबूल कर ली।

एसएचओ सेंट्रल थाना इंस्पेक्टर हंसराज ने बताया कि आगे की तफ्तीश गुरुग्राम पुलिस करेगी। डीएलएफ फेज दो थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर सुदीप कुमार ने बताया कि सोमवार को फरीदाबाद से केस भेजा गया, एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें