फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई पति ने पत्नी को बंधक बनाकर की मारपीट 

Thu, 14 Jul 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : file photo
विज्ञापन
एनआरआई पति पर महिला ने घर में बंधक बनाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके पति ने तीन शादियां की हैं। पीड़िता ने महिला थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


दिल्ली के सुख विहार की रहने वाली महिला की शादी वर्ष 2012 में सेक्टर-34 निवासी एक एनआरआई से हुई थी।  महिला का कहना है कि उनके पति कनाडा में रहते हैं। उनके पति ने तीन बार शादियां की हैं। कनाडा से दिसंबर 2015 में वापस आने के बाद वह पति के साथ सेक्टर-34 वाले आवास में रहीं। 

इस दौरान उनके साथ सास और पति ने मारपीट की और दहेज की मांग की। महिला ने आरोप लगाया है कि उसे रसोई में जाने नहीं दिया जाता था। छोटी-छोटी बातों पर मारपीट की जाती थी। 
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि उसके सारे आभूषण ससुरालियों ने ले लिए हैं। महिला ने केंद्र सरकार से शीघ्र उनके पति के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि उसका पति कभी भी देश छोड़कर जा सकता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें