फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरएचएम घोटाला : आईएएस प्रदीप शुक्ला जेल से रिहा

Sat, 13 Feb 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एनआरएचएम घोटाला प्रकरण में फंसे यूपी के सीनियर आईएएस प्रदीप शुक्ला को सीबीआई कोर्ट से जमानत मिल गई। विशेष न्यायाधीश जी. श्रीदेवी ने 50-50 हजार के दो जमानती पेश करने और 50 लाख रुपये कोर्ट में जमा करने की शर्त पर उन्हें जमानत दे दी।
विज्ञापन


कोर्ट ने 50 लाख रुपये जमा करने के लिए आरोपी को चार सप्ताह का समय दिया है। शाम को कोर्ट से परवाना जारी होने के बाद डासना जेल में बंद प्रदीप शुक्ला को रिहा कर दिया गया।

बता दें कि आईएएस प्रदीप शुक्ला के खिलाफ एनआरएचएम घोटाले में सीबीआई ने चार मामलों में एफआईआर दर्ज की है। तीन मामलों में शुक्ला को पूर्व में ही जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन


आरओ घोटाले से संबंधित चौथे मामले में प्रदीप शुक्ला ने 10 फरवरी को सीबीआई कोर्ट में सरेंडर करते हुए अंतरिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी।

कोर्ट ने अंतरिम जमानत की अर्जी को खारिज करते हुए आरोपी आईएएस को जेल भेज दिया था। मेन बेल पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने 12 फरवरी नियत की थी।

शुक्रवार को आरोपी आईएएस की मेन जमानत अर्जी पर बहस की गई। बहस पूरी होने पर विशेष न्यायाधीश जी. श्रीदेवी ने उन्हें 50-50 हजार के दो जमानती पेश करने और 50 लाख रुपये कोर्ट में जमा करने की शर्त पर जमानत दे दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें