फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों से भिड़ी नॉर्थ-ईस्ट की युवती, एक को दांत काटा, दूसरे के आंख में डाली उंगली

Wed, 29 Mar 2017 09:34 AM IST
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेल्फ डिफेंस का ली हुई थी ट्रेनिंग,
प्वाइंटर : बदमाश युवती के हमले से पर्स व मोबाइल छोड़कर भागे
विज्ञापन
DEMO
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेल्फ डिफेंस सीखी नॉर्थ-ईस्ट की एक युवती ने तीन बदमाशों के छक्के छुड़ा दिए। दरअसल, कल्याणपुरी इलाके में पीड़िता को अकेला पाकर बदमाशों ने उससे लूटपाट की कोशिश की।  22 साल की पूर्वी दत्ता बदमाशों से भिड़ गई।  एक के हाथ में दांत काट लिया, जबकि दूसरे की आंख में उंगली डाल दी।
विज्ञापन


युवती का हौसला देखकर बदमाश घबराकर लूटा गया सामान छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने कल्याणपुरी थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। छानबीन के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

मूलरूप से असम की रहने वाली पूर्वी दत्ता नोएडा सेक्टर-51 होशियारपुर में रहती है। वह एक निजी कंपनी में डे-केयर नर्सिंग का काम करती है। कंपनी ने भर्ती के समय उसे कुछ दिनों की सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी थी। गत रविवार को वह मयूर विहार फेज-2 में एक मरीज को अटेंड कर नोएडा लौट रही थी।
विज्ञापन


वह रात करीब 8.15 बजे एक ऑटो पर मेट्रो स्टेशन के लिए सवार हुई। किसी कारण ऑटो चालक ने पूर्वी को चांद सिनेमा, कल्याणपुरी के पास उतार दिया। पीड़िता वहां खड़े होकर दूसरा ऑटो देखने लगी। इसी दौरान तीन बदमाशों ने उसका पर्स और मोबाइल लूट लिया।

दो बदमाश जबरन उसे गली में घसीटने लगे। युवती ने हिम्मत दिखाकर एक बदमाश का हाथ में काट लिया। दूसरे बदमाश की आंख में जोर से उंगली डाल दी। बदमाश दर्द से चिल्लाने लगे।

बदमाश उसका मोबाइल व पर्स वहीं फेंककर फरार हो गए। पीड़िता उस समय सीधे घर चली गई। अगले दिन उसने थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दी। छानबीन के बाद मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें