फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडाः पहेली बन रही है मां-बेटी की हत्या

Wed, 23 Jul 2014 04:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में प्रतीक लॉरियल अपार्टमेंट में हुई मां-बेटी की हत्या के राज से अभी पर्दा नहीं उठा है। नितिन द्वारा अपने साले से मोबाइल पर हुई बातचीत को पुलिस लगभग मामले की तह तक पहुंचने की एक कड़ी मान रही है।
विज्ञापन


दरअसल, नितिन ने अपने साले नीरज से 19 की शाम को मोबाइल पर कहा था, ‘मेरी पारुल से लड़ाई हो गई है। अब सब कुछ खत्म हो गया है’।

पुलिस द्वारा निकाली गई कॉल डीटेल में नितिन रोहिला के मोबाइल की लोकेशन 19 की सुबह बहरामपुर, गाजियाबाद में मिली। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अगर नितिन गाजियाबाद गया था तो वह किससे मिला और उसका क्या उद्देश्य था। भले ही हत्या का शक नितिन पर हो लेकिन पुलिस कारण नहीं पता कर पाई।

नितिन के मोबाइल की कॉल डीटेल से पता चला है कि इन तीन दिनों में उसने बेहद कम फोन किए। 19 जुलाई की सुबह करीब 7:30 बजे सीसीटीवी में उसकी सोसायटी से बाहर जाने की फुटेज है।
विज्ञापन


इसके बाद नितिन के मोबाइल की लोकेशन काफी देर तक बहरामपुर, गाजियाबाद में मिली। वहीं, 9:50 पर वह दोबारा सोसायटी में प्रवेश करते देखा गया। इसके बाद दोपहर 2:10 पर वह फिर बाहर गया और 2:56 पर फ्लैट लौटा। इसके बाद शाम 6:57 मिनट पर वह निकला तो उसकी लोकेशन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें