फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 का पुराना नोट देने पर बस से उतारा, लिफ्ट के बहाने बदमाशों ने राइफल-नगदी लूटी  

Wed, 16 Nov 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के ज्वैलर्स के सुरक्षाकर्मी को निजी बस कंडक्टर ने पुराना 500 का नोट देने पर उतार दिया। इसके बाद पीड़ित को परी चौक से लिफ्ट देकर कार सवार बदमाश ने यमुना एक्सप्रेसवे जीरो प्वाइंट के पास राइफल व 15 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर कासना कोतवाली पुलिस नेे रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। मूलरूप से मैनपुरी के हिम्मतपुर गांव निवासी दिनेश सिंह नोएडा सेक्टर-16 ज्वैलरी शोरूम पर सुरक्षाकर्मी हैं। वह सोमवार रात नौ बजे नोएडा के सेक्टर-37 से मैनपुरी जाने के लिए निजी बस में सवार हुए। 
विज्ञापन


आरोप है कि उन्होंने निजी बस कंडक्टर को टिकट के लिए 500 का पुराना नोट दिया तो उसने रुपये लेने से मना कर उन्हें यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर उतार दिया। दिनेश यहां खड़े होकर वाहन का इंतजार करने लगे। तभी एक कार उनके पास आकर रुकी तो उन्होंने कानपुर जाने की बात कही। कार सवारों ने दिनेश को लिफ्ट दे दी। कुछ ही दूर चलने पर बदमशों ने गोली मारने की धमकी देकर दिनेश से राइफल व 15 हजार रुपये लूट लिए और एक्सप्रेसवे पर उतारकर फरार हो गए। 

जल्द होगी गिरफ्तारी
सुरक्षाकर्मी की शिकायत पर कासना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी कार सवारों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुजाता सिंह, एसपी देहात 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें