फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ के सहायक जेलर और कैग ऑडिटर पर हमले की जांच में जुटी पुलिस

Wed, 20 Apr 2016 02:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव

सार

  • अब तक नहीं लगा आरोपियों का सुराग 
  • मोबाइल डंप व सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंचने का प्रयास
  • दोस्त की गर्लफ्रेंड को घूरने का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई थी गोली
  • सिद्धांत ठाकुर और उसकी गर्लफ्रेंड हैं मेदांता में दाखिल
विज्ञापन
तिहाड़ जेल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-गुडग़ांव एक्सप्रेस वे स्थित इफको चौक पर तिहाड़ के सहायक जेलर सुनील, कैग के ऑडिटर संजीव, उनके दोस्त सिद्धांत ठाकुर व ठाकुर की महिला मित्र पर हमले के आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। डीएलएएफ फे स-2 थाना पुलिस शराब के ठेके का डंप लेने के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


इन लोगों की महिला मित्र को घूरने का विरोध करने पर रविवार देर रात बदमाशों ने इनकी स्कॉर्पियों पर गोली चला दी थी। कार का शीशा तोड़ दिया था। सुनील और संजीव अपने दोस्त सिद्वांत ठाकुर व उसकी महिला मित्र के साथ डूडांहेड़ा बार्डर पर रविवार रात को आए थे।

शराब ठेके पर ही कुछ युवक कार में बैठी युवती को घूरने लगे। जिसका सहायक जेलर सुनील व कैग आडिर संजीव ने विरोध किया। यह विरोध उनको भारी पड़ गया। बदमाश उनका पीछा करते हुए इफको चौक तक आ गए और स्कार्पियों का बेसबॉल से शीशा तोड़ा और गोली चला दी। गोली सिंद्वात के हाथ व उसकी प्रेमिका के पेट में लगी है।
विज्ञापन


दोनों को उपचार के लिए मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। आरोपी अभी तक पकड़ से बाहर है। पुलिस ने इफको चौक व डूंडाहेड़ा शराब के ठेके के पास का सीसीटीवी फुटेज लिया है। साथ ही मोबाइल डंप भी उठाया है। डीएलएफ फेस-2 थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जांच चल रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें