कमला मार्केट इलाके में ड्रंकन ड्राइव के दौरान इनोवा कार जब्त होने से नाराज चालक ने यातायात पुलिस के सिपाही की पिटाई कर दी और उनकी वर्दी फाड़ दी। कमला मार्केट थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, महावीर शरण (44) सपरिवार जहांगीरपुरी में रहता है। वह दिल्ली यातायात पुलिस में सिपाही है। उसकी तैनाती दरियागंज सर्किल में है। बुधवार रात यातायात पुलिस ने दिल्ली गेट पर ड्रंकन ड्राइव चलाया था।
इस दौरान सब इंस्पेक्टर हंसराज ने एक स्कूटर चालक का चालान किया और स्कूटर जब्त कर लिया। सिपाही महावीर स्कूटर को माता सुंदरी रोड स्थित कार्यालय में जमा करने गया।