फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी पीने के विवाद में नौवीं के छात्र ने सहपाठी को घोंप दी कांच की बोतल, मौत

Thu, 05 May 2016 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल

सार

  • नौवीं कक्षा के छात्र हैं मृतक और आरोपी
  • स्कूल में पानी पीने के लेकर हुआ था विवाद
  • पेट में कांच की बोतल घोंपकर दिया था घायल
विज्ञापन
- फोटो : demo pics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हथीन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) में नल से पानी पीने के विवाद में एक छात्र ने सहपाठी के पेट में कांच की बोतल घोंप दी। घटना मंगलवार दोपहर की है।
विज्ञापन


उस समय तो डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद छात्र को घर भेज दिया, लेकिन बाद में उसकी हालत खराब हो गई। बुधवार की दोपहर को पलवल के सिविल अस्पताल में लाते समय छात्र की मौत हो गई।

पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हथीन चौकी प्रभारी एएसआई सतवीर सिंह के अनुसार वार्ड नंबर चार निवासी दाताराम का 14 वर्षीय पुत्र मोहित सरकारी स्कूल में कक्षा नौवीं का छात्र है।
विज्ञापन


उसी स्कूल में उसके पड़ोस में रहने वाला एक किशोर भी पढ़ता है। मंगलवार की सुबह दोनों छात्र स्कूल गए थे। दोपहर के समय मोहित व उसका सहपाठी स्कूल में पानी की टोंटी पर पानी पीने के लिए गए थे। वहां पानी पीने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई, जो झगड़े में बदल गई।
विज्ञापन

कांच की बोतल तोड़ी और घोंप दी पेट में

- फोटो : demo pics
झगड़े के दौरान सहपाठी ने वहीं पास में पड़ी कांच की बोतल तोड़कर मोहित के पेट में घोंप दी, जिससे मोहित घायल हो गया। अध्यापकों द्वारा घटना की सूचना घायल छात्र के परिजनों की दी गई।

सूचना मिलते ही परिजन स्कूल पहुंच गए और घायल अवस्था में मोहित को उपचार के लिए निजी क्लीनिक में ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मोहित को वापस घर भेज दिया गया, लेकिन बुधवार दोपहर मोहित की हालात अचानक खराब हो गई।

परिजन उसे पलवल उपचार के लिए ला रहे थे कि रास्ते में मोहित ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच गई। जांच अधिकारी के अनुसार केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी छात्र की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें