नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या आठ से निर्दलीय सभासद का चुनाव रही चंचल शर्मा के चुनाव कार्यालय पर चुनाव से पीछे हटने को कहते हुए धमकी भरा पत्र और एक कारतूस रात में मिला है। इस पत्र के मिलने से प्रत्याशी और परिजनों में दहशत है। घटना की तहरीर दादरी कोतवाली दी गई है।
पुलिस ने बताया कि निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद दादरी के वार्ड आठ से सभासद के पद चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवार चंचल शर्मा है। इस वार्ड में चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
वार्ड संख्या आठ मे रेलवे स्टेशन के समीप चुनाव कार्यालय बना है। बृहस्पतिवार रात मे चुनाव कार्यालय पर प्रत्याशी चंचल शर्मा के ससुर सुभाष चंद शर्मा सो रहे थे। जब शुक्रवार को सवेरे उठे तो चुनाव कार्यालय के अंदर शटर के नीचे से एक लिफाफा अन्दर किया हुआ मिला।
जिसे देखकर उन्होंने उठा लिया। खोलने पर एक कारतूस व धमकी भरा पत्र मिला। पत्र में लिखा था कि चुनाव से हट जा नही तो 27 नंवबर तेरा लास्ट होगा। इसे पढते ही उन्हेंने आसपास के लोगों के अलावा परिजनों को बताया दिया। जिससे आसपास के लोग व परिजन समेत प्रत्याशी चंचल शर्मा परेशान हो गए । घटना की शिकायत पुलिस से की गई।
सूचना पाकर पुलिस ने मौका मुआवना किया। पत्र व कारतूस को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। वार्ड संख्या आठ के प्रत्याशी चंचल शर्मा के ससुर सुभाष चंद शर्मा का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
हमारी किसी से कोई रजिंश नही है। पुलिस निष्पक्षता से कार्रवाई करेगी। प्रभारी निरीक्षक रामसेन का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच में लगी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी कर नगर के मुख्य मार्गो से फलैग मार्च निकाला गया। आगामी 26 नवंबर को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और 25 वार्डों में सभासदों के चुनाव के लिए मतदान होना है। शुक्रवार को नगर के जीटी रोड, रेलवे रोड, जारचा रोड, घनश्याम रोड, कठैडा रोड, नई आबादी समेत विभिन्न स्थान और मार्गों पर उपजिधिकारी अमित कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी निशांक शर्मा के नेत्रत्व में फलैग मार्च निकाला। जिससे निकाय चुनाव के लिए होने वाले मतदान में असामाजिक तत्व व अन्य लोग चुनाव आचार सहिंता का उलंघन और गडबडी करने की हिम्मत नहीं कर सके। उपजिलाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि शुक्रवार की शाम को चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा । उसके बाद अगर कोई प्रत्याशी चुनाव आचार संहिंता का उलंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।