नई दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में शनिवार शाम नाइजीरियाई महिला ने अपने दोस्त की चाकू गोदकर हत्या कर दी। घटना के वक्त दोनों नशे में थे और उनमें किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, अस्पताल में महिला के खिलाफ नाइजीरियाई लोगों ने जमकर हंगामा किया। आरोपी महिला को अस्पताल से गिरफ्तार कर थाने लाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की शिनाख्त इजू (30) के रूप में हुई है। आरोपी महिला उजुम्मा (28) तीन साल से विपिन गार्डन में रहती है। वह इलाके में एक रेस्तरां चलाती है, जिसमें नाइजीरियन फूड रखती है।