फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: नाइजीरियन ने वकील को मारा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में चोरी करते हुए देख लेने पर हौजरानी इलाके में एक नाइजीरियन ने बुजुर्ग को चाकू मार दिया। गंभीर हालत में बुजुर्ग को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना के बाद से आरोपी नाइजीरियन व उसका एक भारतीय साथी फरार है। स्थानीय लोग मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक व पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने घायल की पहचान मो. शाहिद हुसैन (68) के रूप में की है। वह ई-12/9 हौजरानी इलाके में रहते हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मो. शाहिद वकील हैं। वह दिल्ली हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं।
विज्ञापन


घटना के दौरान वह अपने घर स्थित ऑफिस में थे। उनके मुताबिक एक नाइजीरियन का केस वह लड़ रहे हैं। उसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उन्होंने वकील के ऊपर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन

5 लाख की उगाही के प्रयास में दो गिरफ्तार

दिल्ली के गुलाबीबाग थाना पुलिस ने व्यवसायी से पांच लाख रुपये की उगाही करने का प्रयास करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी एक एनजीओ चलाते हैं। दोनों पर व्यवसायी के निर्माणाधीन मकान को अवैध बताकर मकान को सील करवाने की धमकी देने का आरोप है। व्यवसायी ने रिकार्डिंग कर गुलाबीबाग थाने में इसकी शिकायत कर दी।

पुलिस के अनुसार नितेश राजपूत परिवार के साथ प्रताप बाग में रहता है। वह इन दिनों अपने पुराने घर की मरम्मत का काम करवा रहा है। नितेश का आरोप है कि इस दौरान उससे एक शख्स मिला और खुद को एनजीओ का कर्ताधर्ता बताया।

उसने कहा कि वह अवैध निर्माण कर रहा है और अगर इसकी शिकायत एमसीडी में कर दी जाए तो एमसीडी इसे सील कर देगा। इसके बाद आरोपी ने उसे एक फोन नंबर दिया और मामले को रफा-दफा करने के लिए बात करने के लिए कहा। जब व्यवसायी ने उस फोन नंबर पर बात की तो उससे पांच लाख की मांग की।

कई बार बातचीत होने के बाद जब व्यवसायी ने आरोपियों को रुपये नहीं दिए तो उन लोगों ने उसे धमकाया। व्यवसायी ने आरोपियों के साथ हुई बातचीत की रिकार्डिंग गुलाबीबाग थाने में देकर दोनों के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान मनोज शर्मा और नफीस खान के रूप में हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें