फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉलरों की फोटोकॉपी कराकर रुपयों में एक्सचेंज करा लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में नाइजीरियन युवकों ने मनी एक्सचेंजर को लाखों रुपये का चूना लगा दिया। आरोपियों ने डॉलरों की फोटोकॉपी कराई और मनी एक्सचेंजर से रुपये में बदलवा लिए।
विज्ञापन


खास बात ये है कि मनी एक्सचेंजर कार्यालय में ये नहीं देखा गया कि जिन डॉलर को विदेशी युवक एक्सचेंज कराने आए हैं वह फोटोकॉपी किए हुए हैं।

मगर आरोपियों का लालच और बढ़ गया और लालच केचक्कर में सलाखों के पीछे पहुंच गए।

ऐसे किया फ्रॉड

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार खजान सिंह नामक व्यक्ति का मनी एक्सचेंज करने का व्यवसाय है और उनका ऑफिस महिलापुर में है।

खजान सिंह ने वसंतकुंज थानाध्यक्ष मनमोहन को दी शिकायत में कहा कि मंगलवार शाम को उसकेकार्यालय में तीन नाइजीरियन युवक वेनसेन(28), कलीफ्फोर्ड(29) और किंग्सले(27) आए और 3100 डॉलर एक्सचेंज कराने के लिए दिए।

उसके कर्मचारी ने डॉलर केबदले 1 लाख 70 हजार रुपये दे दिए। बाद में जब इन डॉलर को देखा गया तो वह फोटो कॉपी किए हुए डॉलर थे।
विज्ञापन

बस यहां चूक गए

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आसानी से मनी एक्सचेंज होने पर इन नाइजीरियन युवकों का लालच बढ़ गया और बुधवार शाम को फिर 400 नकली डॉलर रुपयों के रुप में एक्सचेंज कराने आ गए। खजान सिंह ने इसकी सूचना वसंतकुंज थाना पुलिस को दे दी।

पुलिस तुरंत हरकत में आई और महिपालपुर बीट स्टाफ ने मौकेपर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों नाइजीरियन युवकों को पकड़ लिया। पुलिस अधिकारियों केअनुसार आरोपियों ने खुलाया किया है कि उनके बॉस ने उन्हें नकली डॉलर दिए थे। पुलिस उनके सरगना की तलाश कर रही है। तीन आरोपी बिजनेस वीजा पर वर्ष 2010 में भारत आए थे।

आरोपियों के पास न जो वैध वीजा और न ही पासपोर्ट मिला है। आरोपियों के नकली करेंसी, ठगी और 14 विदेशी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें