फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 लाख की कोकीन संग धरा गया नाइजीरियन

Thu, 10 Jul 2014 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मंगलवार को 70 ग्राम कोकीन के साथ एक नाइजीरियन को पूसा रोड के पास गिरफ्तार कर लिया। इसकी पहचान ओकाफोर इजीक (32) के रूप में हुई। बरामद कोकीन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 70 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि पार्टियों में इस्तेमाल की जाने वाले ड्रग्स के साथ एक विदेशी करोलबाग मेट्रो स्टेशन के पास आने वाला है। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि ओकाफोर इजीक मार्च, 2013 में बिजनेस वीजा पर भारत आया था। वह यहां से गारमेंट नाइजीरिया भेजता था।
विज्ञापन


इस बीच उसकी उत्तम नगर में एक अन्य नाइजीरियन से मुलाकात हो गई। उसके कहने पर ओकाफोर ने ड्रग्स का धंधा शुरू किया। उसने बताया कि कोकीन की सप्लाई मॉल्स और क्लब में की जाती थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें