राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई। इस बार अज्ञात अभिभावकों ने एक नवजात बच्ची को कूड़ेदान में फेंक दिया। राहगीरों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो मामले की सूचना पुलिस को दी।
फौरन पुलिस ने बच्ची को बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल बच्ची स्वस्थ है। पुलिस बच्ची के परिजनों की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह कवि नगर बस्ती, सब्जी मंडी इलाके में मौजूद कूड़ेदान में राहगीरों ने किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनी।