फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शस्त्र लाइसेंस मामले में एक और खुलासा 

Wed, 15 Feb 2017 01:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
- फोटो : SELF
विज्ञापन
शस्त्र लाइसेंस के नाम पर होने वाले गोल-माल की जांच में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। गिरोह एनओसी मंगाने के लिए भेजे जाने वाले पत्र को डाक से प्राप्त करते थे। जबकि एनओसी फर्जी होती थी। एनओसी भेजने वाला दूसरे जिले में जा कर डाक से उसे भेजता था।
विज्ञापन


शस्त्र बनाने में फर्जीवाड़े का धंधा कई साल से चल रहा था। अब तक 15 ऐसे लाइसेंस सामने आ चुके हैं। पुलिस के अनुसार लाइसेंस बनवाने वालों का कहना है कि उन्हें कुछ नहीं पता है। वह केवल पैसा ज्यादा मांगते थे, पैसा दे दिया।

लाइसेंस बनवाने वाले गिरोह के लोग पहले फर्जी लाईसेंस जमा करते थे। उसके बाद उक्त जिले व राज्य की एनओसी मंगवाते थे। विभागीय कर्मचारी की मदद से उसे खुद ले जाते थे और वहां की डाक से खुद पोस्ट करते थे। डाक से यहां आने पर यह मान लिया जाता था कि लाइसेंस असली है।
विज्ञापन


इसके साथ उक्त लाइसेंस पर हथियार भी फर्जी गन हाउस के नाम पर बेचते थे। जो अवैध हथियार 60 हजार की कीमत का होता था, उसे असली गन हाउस से खरीदा दिखा कर 5 लाख रुपये ऐंठ लेते थे।

जानकारों की मानें तो इस मिलीभगत में विभागीय लोगों पर भी गाज गिर सकती है। गौरतलब है कि गिरोह के एक सदस्य मोहन लाल को पुलिस 6 दिन की रिमांड पर लेकर जांच कर रही है। मामले की जांच कर रही एसआईटी के प्रभारी एसीपी सदर अनिल कुमार का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें